मणिमहेश यात्रा पर 24 वर्षीय युवक की मौत, आराम करते समय गई जान

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, यहां मणिमहेश यात्रा पर निकले 24 वर्षीय युवक की रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बिलासपुर जिला की तहसील झंडूता, ग्राम बड़गाम निवासी कमल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कमल बीते शनिवार को अपने पांच दोस्तों के साथ हड़सर से मणिमहेश यात्रा के लिए निकला था।

रात को धनछौह में पड़ाव करने के बाद रविवार सुबह सभी श्रद्धालु मणिमहेश के लिए आगे बढ़े। रास्ते में शिव घराट के समीप कमल की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिस पर उसके साथियों ने उसे धनछौह वापस जाकर विश्राम करने को कहा। हालांकि, कुछ देर बाद कमल दोबारा यात्रा पर आगे बढ़ गया।

सुंदरासी पहुंचने के बाद कमल एक दुकान पर लेट गया, जबकि उसके साथी मणिमहेश दर्शन के लिए आगे चले गए। शाम को जब स्थानीय दुकानदार ने उसे जगाने की कोशिश की, तो वह मृत पाया गया। उधर, दर्शन कर लौटे साथियों को जब कमल धनछौह में नहीं मिला, तो वे हड़सर पहुंचे और रात वहीं बिताई।

सोमवार को मृतक के चचेरे भाई ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सुंदरासी रवाना हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी के बोल

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल, अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

BREAKING: हिमाचल में खूनी सुबह, बीच चौराहे पर शख्स का गला काटा; मचा हड़कंप

हिमाचल में खूनी सुबह से मचा हड़कंप! बीच चौराहे...

राखियों की बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, डाक विभाग ने उपलब्ध करवाए एक लाख स्पेशल कवर

हिमखबर डेस्क रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों...