हिमखबर डेस्क
जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे BARBEQUE NATION HOSPITALITY LTD. द्वारा किचन हेल्पर और स्टीवर्ड के कुल 500 रिक्त पदों को भरने के लिए एक विशेष कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है, और चयनित उम्मीदवारों को 11 हज़ार रुपये मासिक वेतन के साथ पीऍफ़ व इइसआईसी (कुल CTC 16,000 रुपये) दिया जाएगा, जिनका कार्यस्थल दिल्ली, पुणे, मुंबई और गुजरात रहेगा।
इस साक्षात्कार में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है, और यदि पंजीकरण नहीं है तो वे www.eemis.hp.nic.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
योग्य अभ्यर्थी अपने सभी अनिवार्य मूल दस्तावेजों जैसे हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में उपस्थित हो सकते हैं।
इस साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा और अधिक जानकारी के लिए 01902-222522 पर संपर्क किया जा सकता है।

