सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जय देवी गुरुद्वारे के समीप सड़क का हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे स्थित एक मकान की छत पर जा गिरा। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक सीमेंट लेकर जा रहा था। इसी दौरान सड़क धंस गई और वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्रक सड़क से नीचे लुढ़कते हुए एक मकान की छत पर जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

दुर्घटना में ट्रक और मकान दोनों को नुकसान पहुंचा है। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के बोल 

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सड़क धंसने के कारणों की भी जांच कर रही है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...