हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक हादसा, चलती कार पर गिरी चट्टानें; दंपती की मौत और बेटी घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कुल्लू जिले की आनी तहसील में शुक्रवार सुबह राणाबाग–देवरी सड़क मार्ग पर पहाड़ी से भारी चट्टानें गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। करोईगाड़ के समीप चलती कार पर अचानक विशाल बोल्डर गिरने से वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में कार सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मृतकों की पहचान आनी के अमरबाग निवासी एवं रामपुर के खनेरी स्थित निजी अस्पताल में कार्यरत प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ 60 वर्षीय डॉ. बृज लाल ठाकुर और उनकी पत्नी 40 वर्षीय सुनीता देवी के रूप में हुई है। उनकी 18 वर्षीय बेटी भव्या हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आनी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे डीपीसीआर कुल्लू और ग्राम पंचायत करशैगाड़ से सूचना प्राप्त हुई कि राणाबाग–देवरी सड़क पर पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने के कारण एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए तथा रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक मदन कौशल के बोल

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन कौशल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि कार पर अचानक पत्थर गिरने से दुर्घटना हुई, जिसमें डॉक्टर और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन ने लोगों से लगातार बारिश के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सैंज घाटी में NHPC टनल से आया सैलाब, 2 मकान दबे; लोगों ने भागकर बचाई जान

हिमाचल की सैंज घाटी में NHPC टनल में रिसाव...

‘यह मेरा घर नहीं’ नए कार्यालय के उद्घाटन पर बोले सुक्खू, कहा- 15-20 साल बाद दूसरा CM भी यहां बैठेगा

नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

फरीदकोट में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, 47.3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

फरीदकोट में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।...

कंदरौर की ऋषिका का बड़ा कमाल, विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कंदरौर की ऋषिका का विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए...