शिमला से लेकर चंबा तक तबाही का मंजर, कहर बनकर बरपी सोमवार की दरमियानी रात

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल में सोमवार की दरमियानी रात कहर बनकर बरपी। तबाही का मंजर शिमला से लेकर चंबा तक देखा गया। इस दौरान बारिश के बीच जहां सात लोगों की जान चली गई, वहीं 12 से अधिक गाडिय़ां मलबे में दफन हो गईं।

बारिश का यह मंजर ऊना और हमीरपुर में भी देखने को मिला। ऊना के टकारला में भारी बारिश एक कार पानी में बह गई, जबकि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बरोट को जाने वाली सडक़ देव ढांक के पास हुए बड़े लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गई।

हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के बस्सी-तत्ताहर सडक़ मार्ग पर मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश से नगरोटा गजियां के चैंथ खड्ड, फगलोट की लिंडी खड्ड और सीर खड्ड पर निर्माणाधीन पुलों के चलते बनाई गई अस्थायी सडक़ बह गई। इससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया और कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया।

राजधानी शिमला में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मंगलवार सुबह जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर की सबसे व्यस्त सडक़ों में शामिल सर्कुलर रोड पर भारी भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया, जबकि चमियाणा अस्पताल जाने वाला मुख्य मार्ग भी भूस्खलन और पेड़ गिरने के कारण बंद हो गया।

सुबह कार्यालयों, स्कूलों और अस्पताल की ओर जाने वाले हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर लोगों को लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ी, जबकि वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा।

इसी तरह नगर परिषद चंबा के सुल्तानपुर वार्ड के ओवड़ी मोहल्ले में सोमवार देर रात भारी बारिश ने तबाही मचा दी। तेज बारिश के कारण क्षेत्र में अचानक तबाही जैसे हालात बन गए, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। भारी बारिश से भारी भूस्खलन हुआ, जिसने लगभग 12 गाडिय़ों के चपेट में ले लिया और सभी वाहन मलबे में दब गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार रात के अंधेरे में तेज बारिश और मलबा आने की आशंका से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। कई परिवार सुरक्षा की दृष्टि से घर छोडक़र खुले स्थानों की ओर चले गए। लोगों ने पूरी रात दहशत के साये में गुजारी।

कांगड़ा और चंबा में सोमवार देर रात 2 सडक़ हादसों में सात लोगों की जान चली गई। पहला हादसा भरमौर-पठानकोट हाई-वे पर लाहड़ के पास पेश आया। यहां तेज बारिश के चालक ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया और कार गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें एक तीन माह के नवजात सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

इसी तरह मंडी-पठानकोट नेशनल हाई-वे पर 53 मील के पास 16 टायरी ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ता हुआ नीचे खड्ड में जा गिरा, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल एयरपोर्ट पर इजरायली नागरिक के बैग से मिला जिंदा कारतूस, मामला दर्ज

कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान...

सायर: कांगड़ा की मिट्टी में रची-बसी परंपरा, गांवों में आज भी जिंदा है उत्सव की खुशबू

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में सायर पर्व लोक संस्कृति...

NH-5 पर हादसे का खौफनाक राज! खाई में मिली कार, दो लोगों की मौत; 7 दिन बाद खुलासा

हिमाचल प्रदेश में एनएच-5 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा...