“सांसद निधि जारी नहीं कर रही हिमाचल सरकार”, कंगना रनौत का तीखा हमला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गुरूवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाली हिमाचल प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि उसने कुल्लू और मंडी जिलों के विकास के लिए आवंटित सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) की राशि जारी नहीं की है।

कंगना ने यह बात कुल्लू जिले के चंसारी गांव के दौरे के दौरान कही। यहां उन्होंने ‘मैट्रिक्स सोसाइटी फॉर सोशल सर्विसेज और एनएचपीसी लिमिटेड’ के सहयोग से संचालित मोबाइल मेडिकल वैन आधारित प्राथमिक एवं निवारक स्वास्थ्य सेवा का उद्घाटन किया।

लोगों को संबोधित करते हुए कंगना ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए लगातार धन उपलब्ध करा रही है, लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार इस तथ्य को खुले तौर पर नकार रही है।

कंगना रनौत ने कहा, ”जिस तरह पश्चिम बंगाल से भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर किया गया, उसी तरह कांग्रेस पार्टी भी जल्द ही हिमाचल प्रदेश से समाप्त हो जाएगी। इसके बाद केंद्र और राज्य, दोनों जगह भाजपा की सरकार होने पर बड़े विकास कार्यों को मंजूरी मिलेगी और जनकल्याणकारी योजनाएं फिर से शुरू की जा सकेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...