किन्नौर के लिप्पा गांव में बाढ़, जलमग्न हुआ पुल, कई घरों को खतरा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

किन्नौर जिले के लिप्पा क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच पेजर खड्ड में अचानक आई बाढ़ से भारी मात्रा में मिट्टी, पत्थर और मलबा बहकर आ गया। इससे खड्ड के किनारे बने कई मकानों और गांव को जोड़ने वाले पुल पर खतरा मंडराने लगा है। स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

सूचना मिलने के बाद आसरंग-लिप्पा क्षेत्र से बीडीसी सदस्य शशि नेगी मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ के साथ आए मलबे के कारण पुल की सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ा है और यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो पुल को नुकसान पहुंचने या बहने का खतरा बढ़ सकता है।

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि प्रभावित क्षेत्र का जल्द निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि और संपत्ति के नुकसान से बचा जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून के दौरान पेजर खड्ड का जलस्तर तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मलबा हटाने और पुल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...