जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027 28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी-2027) के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तथा आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर जाकर अथवा ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ AspsAutoDetectCookieSupport=1 के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

उन्होंने अभिभावकों, अध्यापकों एवं पात्र विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने का आग्रह करते हुए कहा कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज तथा प्रवेश विवरण नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...