आईटीआई डिप्लोमाधारकों और अकाउंटेंट के साक्षात्कार 10 को

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

अणु की प्राइवेट कंपनी मैसर्स विमांशु एलिवेटर एंड एस्क्लेटर में सर्विस एंड इंस्टॉलेशन टैक्निशियन के 8 पदों और अकाउंटेंट के एक पद को भरने के लिए 10 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सर्विस एंड इंस्टॉलेशन टैक्निशियन के पदों के लिए दसवीं, बारहवीं पास या किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक 30 वर्ष या इससे अधिक आयु के फ्रेशर पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे।

चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 18 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

अकाउंटेंट के पद के लिए कंप्यूटर एवं अकाउंटेंसी का ज्ञान रखने वाले स्नातक पुरुष और महिला उम्मीदवार पात्र होंगे।

उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए तथा उसके पास अकाउंट्स का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। चयनित उम्मीदवार को 15 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...