एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता

--Advertisement--

एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबॉल प्रतियोगिता, चिट्टा मुक्त मंडी – नशामुक्त हिमाचल” के संकल्प को साकार करने में युवा सक्रिय भूमिका निभाएं:अपूर्व देवगन

हिमखबर डेस्क 
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल, शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों को अपनाकर नशे के विरुद्ध जन आंदोलन का हिस्सा बनें तथा “चिट्टा मुक्त मंडी – नशामुक्त हिमाचल” के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
वे जिला प्रशासन मंडी द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता 7-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को पड्डल मैदान में आयोजित एसटीसी पड्डल और ट्रायम्फ फुटबॉल क्लब के बीच खेले जा रहे आज के दूसरे मैच में एसटीसी पड्डल की ओर से खेल रहे थे।
उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना, उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ, अनुशासित और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना हम सभी की जिम्मेवारी है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस प्रतियोगिता में सभी वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे है।
उपायुक्त ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना, उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ, अनुशासित और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संदेश देना है। प्रतियोगिता में लड़कों एवं लड़कियों की कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं।
आज का दूसरा मुकाबला इस दिन का विशेष आकर्षण रहा जिसमें उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन भी एसटीसी पड्डल की ओर से मैदान में उतरकर हाफ टाइम तक खिलाड़ियों का एसटीसी पड्डल 2-1 से आगे है खिलाड़ियों उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
उनकी खेल भावना और सहभागिता ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ नशामुक्ति का सशक्त संदेश दिया। दिन का पहला मैच मैजीशियन फुटबॉल क्लब और सुंदरनगर रेड के बीच खेला गया जिसमें सुंदरनगर रेड विजेता रही।
इससे पूर्व गत सायं खेले गए मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय मंडी ने डीएवी मंडी को पराजित कर जीत दर्ज की।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...