वन वृत्त में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारियों को फिर से सेवा में लेने के लिए आवेदन आमंत्रित

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

कुल्लू वन वृत्त के अंतर्गत आने वाले वन प्रभागों में अतिक्रमण मामलों के सीमांकन, कानूनी प्रक्रियाओं, वन भूमि के राजस्व रिकॉर्ड को अपडेट करने और अन्य संबंधित कार्यों के सुचारू संचालन के लिए योग्य सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

मुख्य  अरण्यपाल  कुल्लू संदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए  बताया कि  प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल (हॉफ) और राजस्व विभाग  हिमाचल प्रदेश  के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के तहत कुल 7 पदों पर पुनः नियुक्ति की जाएगी, जिसमें सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार का 1 पद, सेवानिवृत्त कानूनगो के 2 पद और सेवानिवृत्त पटवारियों के 4 पद शामिल हैं।

इन पदों पर चयनित होने वाले कर्मचारियों की तैनाती कुल्लू वन वृत्त के तहत आने वाले कुल्लू, सराज, पार्वती और लाहुल वन प्रभागों में रिक्त पदों पर की जाएगी।

प्रारंभिक चरण में यह पुनर्रोजगार एक वर्ष की अवधि के लिए होगा, जिसे उम्मीदवार के प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि  इस पुनर्रोजगार प्रक्रिया के लिए आवश्यक शर्तों के अनुसार, आवेदकों ने सेवानिवृत्ति से पूर्व हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग के किसी भी विंग में न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा की हो और उनके खिलाफ कोई भी विभागीय या अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए।

इसके लिए आवेदकों को अपने मूल विभाग से अनापत्ति व सेवा प्रमाणपत्र के साथ-साथ सरकारी अस्पताल से जारी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा।

आवेदक की आयु 3 जुलाई 2026 को 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक एवं पात्र सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी विस्तृत नियम व शर्तों के अनुसार निर्धारित प्रारूप पर अपने आवेदन तय समय सीमा के भीतर संबंधित कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

प्रार्थना प्रपत्र   कार्यालय अरण्यपाल  कुल्लू,वन वृत्त कुल्लू के कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस पर प्राप्त किये जा सकते हैं अधिक जानकारी के लिए  01902-222490 पर संपर्क कर सकते हैं ।

इच्छुक एवं पात्र सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारी विस्तृत नियम व शर्तों के अनुसार निर्धारित प्रारूप पर अपने आवेदन 18 जुलाई से पूर्व संबंधित कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...