चंबा में बड़ा हादसा: बणी माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरा पत्थर, 14 वर्षीय बच्ची की मौत

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर उपमंडल में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बणी माता मंदिर में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर ढकोग-बणी मार्ग के औरा क्षेत्र के पास अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर गया।

हादसे में कार में सवार 14 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मशाला से एक परिवार बणी माता मंदिर में दर्शन करने के लिए भरमौर आया था। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद सभी लोग कार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ढकोग-बणी मार्ग पर औरा के समीप अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर वाहन पर आ गिरा।

पत्थर की चपेट में आने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठी 14 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि वाहन में सवार अन्य लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

लोगों ने घायल बच्ची को कार से बाहर निकालकर दूसरे वाहन की मदद से सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ वाहन की स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी के बोल

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में NCB की बड़ी कार्रवाई, 592 एकड़ जमीन से नष्ट की भांग की अवैध खेती

कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ अभियान के तहत...

बेटे ने मां पर दरांती से किया हमला, बीच-बचाव करने आई बहू को भी दी जान से मारने की धमकी

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रेणुका जी क्षेत्र...

बद्दी दीपिका हत्याकांड: आरोपी महिला शिमला रेफर, 16 अक्टूबर को फिर होगी पेशी

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में 8 वर्षीय दीपिका हत्याकांड...