ये क्या हुआ?: चाहकर भी स्कूल भवन का उद्घाटन नहीं कर पाए शिक्षा मंत्री! क्या प्रियंका के हाथों ही कटेगा रिबन?

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

द्रंग विधानसभा क्षेत्र के इलाका बदार के सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवरी का उद्घाटन मंत्री जी चाहकर भी नहीं कर पाए। रविवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर क्षेत्र के दौरे पर थे और उन्हें 4 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत से बने देवरी स्कूल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करना था।

इसके लिए बाकायदा उद्घाटन पट्टिका भी तैयार कर दी गई थी। लेकिन मंत्री के देवरी पहुंचने से पहले ही शिमला से इसका उद्घाटन न करने का फरमान जारी हो गया। इसके बाद आनन-फानन में उद्घाटन पट्टिका हटा दी गई।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने यहां अन्य उद्घाटन और शिलान्यास तो किए, लेकिन देवरी स्कूल के भवन का उद्घाटन नहीं कर पाए। इस बात को लेकर क्षेत्र के लोगों में चर्चा और आक्रोश है। देवरी पंचायत के प्रधान तुलसी राम ने कहा कि मंत्री जी द्वारा नवनिर्मित भवन का उद्घाटन न करना हमारे लिए निराशाजनक है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस भवन के उद्घाटन का इंतजार कर रहे थे। सरकार को चाहिए कि या तो इस भवन का जल्द उद्घाटन करवाए या फिर इसे उपयोग के लिए शुरू किया जाए।

क्या प्रियंका गांधी के हाथों होगा उद्घाटन?

बता दें कि देवरी स्कूल का भवन वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद प्रियंका गांधी ने क्षेत्र का दौरा किया था और यहां के लोगों से इस स्कूल भवन को जल्द बनवाने का वादा किया था। प्रियंका गांधी के इस वादे को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्राथमिकता दी और भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाया।

प्रदेश सरकार शायद यही चाहती है कि इस भवन का उद्घाटन स्वयं प्रियंका गांधी करें। लेकिन उनकी ओर से समय नहीं मिल पाने के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। यही कारण बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री को इस भवन का उद्घाटन करने से रोक दिया गया।

जब तक उद्घाटन नहीं, तब तक भवन का इस्तेमाल भी नहीं

हैरानी की बात यह है कि जब तक स्कूल भवन का उद्घाटन नहीं होगा, तब तक इसका इस्तेमाल भी नहीं किया जाएगा। देवरी स्कूल के बच्चे भवन बनकर तैयार होने के बावजूद इसकी सुविधा से पूरी तरह वंचित हैं और अभी भी स्कूल का संचालन अस्थायी व्यवस्था के तहत ही किया जा रहा है। ऐसे में लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है कि जब भवन बनकर तैयार हो चुका है, तो फिर इसका उद्घाटन क्यों नहीं किया जा रहा।

स्थानीय लोगों में निराशा

उद्घाटन टलने से स्थानीय लोग चुरा मनी राजेंद्र हीरा लाल ने निराशा और नाराजगी साफ दिखाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि भवन पूरी तरह तैयार है और छात्र-छात्राओं के हित में इसे जल्द से जल्द जनता को समर्पित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि बार-बार उद्घाटन टलने से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...