काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल प्राइवेट लिमिटेड में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां मशीन में हाथ फंसने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान कीर्ति सिंह (50 वर्ष) पुत्र कोतवाल सिंह, निवासी गांव कंदेरी, जिला चमोली (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी डाडा सीबा राज कुमार तथा पुलिस थाना संसारपुर टैरेस के प्रभारी संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

डीएसपी राज कुमार के बोल

डीएसपी राज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार जसर पेपर मिल प्राइवेट लिमिटेड में कार्य के दौरान पेपर रोलिंग मशीन में कागज फंस गया था। उसे निकालने के प्रयास में कर्मचारी का हाथ मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल कर्मचारी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...