हिमाचल: ओमान में जान गंवाने वाले मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

--Advertisement--

दिवंगत मर्चेंट नेवी अधिकारी आदित्य शर्मा का अंतिम संस्कार, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, अन्य अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भी दी श्रद्धांजलि

हमीरपुर 18 जून – हिमखबर डेस्क

पिछले हफ्ते ओमान और ईरान के मध्य स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य में एक शिपिंग कंपनी के जहाज पर हुए हमले में मारे गए जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत हड़ेटा के गांव भालू के मर्चेंट नेवी अधिकारी आदित्य शर्मा के पार्थिव शरीर का गांव के मोक्षधाम में वीरवार दोपहर को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस अवसर पर आदित्य शर्मा के परिजनों, रिश्तेदारों और अन्य क्षेत्रवासियों के अलावा प्रशासन की ओर से उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, नादौन के एसडीएम निशांत शर्मा, गलोड़ के तहसीलदार केशव कुमार, अन्य अधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैप्टन प्रेम चंद शमा, संजीव शर्मा और अन्य गणमान्य लोगों ने भी दिवंगत आदित्य शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ के निर्देशानुसार नादौन के एसडीएम निशांत शर्मा ने वीरवार सुबह ही हमीरपुर पहुंचकर दिवंगत आदित्य शर्मा के पार्थिव शरीर के पोस्टमार्टम एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण करवाया तथा इसे आदित्य शर्मा के परिजनों को सौंपा।

दोपहर को जैसे ही दिवंगत आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा तो माहौल बहुत ही गमगीन हो गया। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने आदित्य शर्मा के पिता, अन्य परिजनों एवं रिश्तेदारों को ढाढस बंधाया और कहा कि अत्यंत दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार और प्रशासन शोक संतप्त परिवार के साथ है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री ने विशेष निर्देश जारी किए हैं और शोक संतप्त परिवार को प्रदेश सरकार एवं प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

आदित्य शर्मा के पिता ने पीएम मोदी से की भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील

ओमान में अमेरिकी हमले के दौरान जान गंवाने वाले मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा के पिता राजेश शर्मा ने केंद्र सरकार से अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में कार्यरत भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी अन्य परिवार को उनके जैसा दुख न झेलना पड़े, इसके लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत में राजेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपनी कूटनीतिक जिम्मेदारियां होती हैं, इसलिए वह हर बात खुलकर नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समक्ष भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

राजेश शर्मा ने कहा मैं सरकार से अपील करता हूं कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के इस मुद्दे को उठाने के बाद भविष्य में हमारे नाविक अधिक सुरक्षित रहेंगे।

फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि वैश्विक समुद्री व्यापार को सुचारु बनाए रखने वाले नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है और समुद्री मार्ग हर परिस्थिति में सुरक्षित रहने चाहिए।

गौरतलब है कि ओमान की खाड़ी में एक वाणिज्यिक टैंकर पर हुए अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। इनमें हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा भी शामिल थे। उनकी मौत के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर - नितिश पठानियां विद्युत उपमंडल शाहपुर के सहायक अभियंता...

भोरंज में अप्रेंटिस और ट्रेनी के पदों के लिए साक्षात्कार 20 को

हमीरपुर 18 जून - हिमखबर डेस्क बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी...