12 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके पंचायत चौकीदारों को दैनिक वेतनभोगी बनाने की मांग तेज

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

दैनिक वेतन भोगी अधिसूचना:- माननीय महोदय वर्तमान में हमे अंशकालिक कर्मचारी के रूप में लगातार 12 वर्ष तक सेवाये देने के उपरान्त दैनिक वेतन भोगी बनाये जाने का प्रावधान है जोकि 31 अगस्त 2022 के बाद जारी नही रखा गया है।

जिसके फलस्वरूप हमारे बहुत से कर्मचारी भाई/बहन हैं, जिनको 12 वर्ष पूर्ण किये हुये तीन वर्ष से ऊपर का समय हो गया है लेकिन अभी तक इस पोलिसी का लाभ नही मिल रहा है। महोदय बजट सत्र 2026-27 में माननीय पंचायतीराज मंत्री द्वारा इसी सन्दर्भ में घोषणा की गयी है कि जिन पंचायत चौकीदारों ने 31 मार्च 2026 तक 12 वर्ष पूर्ण कर लिये है उनको जल्द दैनिक वेतन भोगी बनाया जायेगा।

लेकिन अभी तक उसकी अधिसूचना जारी नही हुई है। वर्तमान में पंचायत के विभिन्न कार्यों में पंचायत चौकीदार चाहे दैनिक वेतनभोगी हो या अंशकालिक अपनी अहम भूमिका निभा रहे है जोकि निम्न प्रकार से हैं –

  • सुबह 9:30 बजे से कार्यलय में पहुंच कर साफ सफाई का कार्य करना I
  • सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनायों को घर द्वार जाकर जन-जन तक पहुचना I
  • कार्यालय में विभिन्न प्रमाण पत्र जारी करने के लिये कम्पूयटर से सम्बधित कार्यों में सहायता करना I
  • घर-घर जाकर विभिन्न ग्राम सभायों की इतलाह करना I
  • बिना किसी यात्रा भत्ता के अपने जोखिम पर विकास खण्ड में सेवाये देना I
  • SDM कार्यालय में आपदा से सम्बधित रात को डियूटी देना I
  • चुनाव से सम्बधित कार्यों में बिना किसी आर्थिक लाभ से दिन रात सेवाये देना I

महोदय हमे पूर्ण विशवास है कि आप हमारी महत्वपूर्ण सेवायों को ध्यान में रखते हुये एवम परिवार के प्रति हमारी जिम्मेवारियों को देखते हुये 12वर्ष पूर्ण कर चुके पंचायत चौकीदारों को दैनिक वेतन भोगी बनाये जाने की अधिसूचना जल्द जारी करवाने की कृपा करेंगे जिसके लिये हम सदा के लिये आभारी रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ में हिमाचल की महिला प्रधान के कैशियर पति जानकी दास के हत्यारे 3 शूटरों की हुई पहचान

हिमखबर डेस्क पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर...

हम कसम खाते हैं… हिमाचल में 2908 पंचायतों के प्रधानों-उपप्रधानों ने ली शपथ, कल से काम पर

हिमखबर डेस्क हिमाचल में सोमवार को कांगड़ा जिला को छोड़...