आज कांगड़ा को छोड़ बाकी जिलों में प्रधान-उपप्रधान लेंगे शपथ, जानिए कहां, कौन दिलाएगा कसम

--Advertisement--

11 जिलों में जनप्रतिनिधियों के लिए कार्यक्रम तय, लाहुल में कृषि मंत्री की जगह केवल पठानियां दिलाएंगे सौगंध

हिमखबर डेस्क

राज्य के सबसे बड़े कांगड़ा जिला को छोडक़र प्रदेश के अन्य 11 जिलों में नए पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों की शपथ सोमवार को होगी। कांगड़ा जिला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शपथ दिलाएंगे और इस जिला के लिए 18 जून की डेट को फाइनल किया गया है।

मुख्यमंत्री 16 जून को दिल्ली में एक मीटिंग के लिए जा रहे हैं। बाकी सभी 11 जिलों में कल शपथ होगी, जिसमें एक कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेगा। एक और परिवर्तन यह हुआ है कि लाहुल स्पीति जिला में अब कृषि मंत्री चंद्र कुमार की जगह केवल सिंह पठानिया को भेजा गया है।

प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 3754 ग्राम पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन एक साथ किया था, लेकिन फिर कांगड़ा के लिए 18 जून की तिथि तय हुई। बाकी सभी जिलों के लिए 15 जून सोमवार का शेड्यूल तय है।

  • चंबा में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
  • वहीं, ऊना में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शपथ दिलाएंगे।
  • सोलन जिले में स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय मंत्री धनी राम शांडिल,
  • जबकि कुल्लू समारोह में कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार नव-निर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को शपथ दिलाएंगे।
  • इसके अलावा लाहुल स्पीति में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया नव-निर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को शपथ दिलाएंगे।
  • वहीं, सिरमौर में उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान,
  • किन्नौर में राजस्व, बागबानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • राजधानी शिमला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर नव-निर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को शपथ दिलाएंगे।
  • जिला शिमला की 441 पंचायत प्रधानों और उप प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। यह शपथ ग्रहण समारोह होटल पीटरहॉफ में किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा।
  • इसके अलावा मंडी जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह शपथ ग्रहण करवाएंगे।
  • बिलासपुर में तकनीकी शिक्षा एवं नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी
  • तथा हमीरपुर में आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा शपथ दिलाएंगे।

कार्यक्रमों में क्षेत्र के सांसदों, विधायकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी प्रोटोकॉल के अनुसार आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि सभी नव-निर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को जिला स्तरीय समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...