30 वर्षीय युवक की ‌BSL नहर में छलांग लगाने की आशंका, पुलिस और NDRF ने छेड़ा सर्च अभियान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

मंडी जिले के उपमंडल सुंदरनगर के खतरवाड़ी इलाके में एक 30 वर्षीय युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच और मिले सुरागों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि युवक ने मसोह पुल के पास से बीएसएल नहर में छलांग लगा दी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने नहर में सर्च अभियान छेड़ दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खतरवाड़ी क्षेत्र का रहने वाला यह युवक रविवार देर रात से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब है।

परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा तो घबराए परिजनों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन में आई।

प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस टीम को मसोह पुल के समीप कुछ ऐसे अहम सुराग और संकेत मिले हैं, जो इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि युवक ने नहर में छलांग लगाई है।सुरागों के आधार पर पुलिस ने तुरंत एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया।

मंगलवार सुबह से ही दोनों टीमों ने मिलकर बीएसएल नहर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। गोताखोरों की मदद से नहर का चप्पा-चप्पा छाना जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

एसपी विनोद कुमार के बोल

एसपी विनोद कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस घटना की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया या उसके लापता होने की असली वजह क्या है, यह जानने के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस लापता युवक के संबंध में कोई भी छोटी-बड़ी जानकारी या सुराग मिले, तो वह तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाना या स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जमानाबाद में मिंजर मेले की गूंज, उद्घाटन के साथ हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

काँगड़ा - राजीव जस्वाल विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद...

‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की गूंज, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

हिमखबर डेस्क युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के...

कुल्लू डीसी-एसपी को राहत, FIR और कार्रवाई के हाईकोर्ट आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

हिमखबर डेस्क कसोल में कथित अवैध रेव पार्टियों और नशीले...