शाहपुर के सुधेड़ गांव की 3 बेटियों की मां गंभीर बीमार, ब्रेन क्लॉट ऑपरेशन के लिए परिवार ने लोगों से लगाई मदद की गुहार

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला उपमंडल के सुधेड़ गांव की रहने वाली 47 वर्षीय स्वर्णा देवी इस समय जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं। अचानक ब्रेन क्लॉट होने के बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी है।

परिवार के अनुसार इलाज और सर्जरी के लिए करीब 8 लाख रुपए की आवश्यकता है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार पूरी राशि जुटाने में असमर्थ है। बताया जा रहा है कि स्वर्णा देवी एक सिंगल मदर हैं और अकेले अपनी तीन बेटियों की परवरिश कर रही हैं।

अचानक आई इस गंभीर बीमारी ने पूरे परिवार को मुश्किल हालात में ला खड़ा किया है। परिजनों ने अब तक करीब 4 लाख रुपए की व्यवस्था कर ली है, लेकिन बाकी राशि का इंतजाम जल्द करना बेहद जरूरी है, ताकि समय रहते ऑपरेशन कराया जा सके।

परिवार ने लोगों से मदद की अपील करते हुए कहा है कि इस मुश्किल समय में हर छोटी-बड़ी सहायता उनके लिए उम्मीद बन सकती है। उन्होंने लोगों से आर्थिक सहयोग के साथ-साथ इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की भी अपील की है, ताकि जरूरतमंद परिवार को समय रहते मदद मिल सके।

मदद और अधिक जानकारी के लिए परिवार की ओर से संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। सहायता के इच्छुक लोग अशोक कुमार (9805140639) और हर्ष (8091926591) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा बैंक खाते के माध्यम से भी आर्थिक सहयोग भेजा जा सकता है।

Contact Detail: +91 98051 40639, +91 78071 40639, +91 80919 26591

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गिरिपार की लड़की की जिद ने कान्स में गाड़ा “खूंटा”, दुनिया देखेगी “पहाड़” की आत्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के गिरिपार क्षेत्र शिलाई के दुर्गम...

यमुना में मिली मासूम की लाश का मामला: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, डूबने से हुई मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में 15 दिन...