एडीएम शिल्पी बेक्टा ने दिलाई आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) शिल्पी बेक्टा ने आज आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिंसा का विरोध करने का संकल्प लिया।

एडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा कि आतंकवाद समाज और मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है तथा इसके प्रति जागरूकता और एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आतंकवाद और हिंसा जैसी प्रवृत्तियों से दूर रखने तथा समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामाजिक सौहार्द, आपसी समझ तथा मानव जीवन मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 जून को हिमाचल प्रदेश में होगा मेगा मॉक ड्रिल, कांगड़ा के उपमंडलों में 12 घंटे चलेगा अभ्यास

धर्मशाला, 13 जून - हिमखबर डेस्क आपदा प्रबंधन की तैयारियों...

असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पांच जवान शहीद

हिमखबर डेस्क भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान असम के...