स्कूल से घर लौट रही छात्रा से बीच सड़क छेड़छाड़, फिर लड़की ने मनचले को सिखाया ऐसा सबक, Video Viral होने के बाद केस दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में एक छात्रा की बहादुरी का वीडियो सामने आया है। यहां स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ रास्ते में एक युवक ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश की।

हालांकि, छात्रा डरी नहीं और उसने न केवल आरोपी का डटकर मुकाबला किया, बल्कि खुद ही घटना का वीडियो बनाकर उसे बेनकाब भी कर दिया। वहीं, घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। छात्रा की सूझबूझ और साहस की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, मामला चौपाल के ठाना गांव का है। बताया जा रहा है कि एक स्कूली छात्रा जब अपने घर लौट रही थी, तब उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक ने उसे कथित तौर पर बाइक में बैठने का प्रस्ताव दिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने घबराने के बजाय साहस दिखाया और आरोपी का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रा आरोपी को फटकार लगाते हुए थप्पड़ मार रही है और उससे उसकी मां का फोन नंबर मांगती दिखाई दे रही है। छात्रा युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहती है कि क्या उसके घर में पत्नी और बच्चे नहीं हैं, जो वह राह चलती लड़कियों को परेशान कर रहा है।

इस दौरान आरोपी युवक खुद के पास मोबाइल फोन न होने की बात कहता सुनाई देता है। वीडियो में छात्रा यह भी कहती सुनाई देती है कि यदि उसने अपने पिता को बुला लिया तो उसकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

वहीं, स्थानीय राहगीरों ने छात्रा की मदद करनी चाही और उसे घर छोड़ने का प्रस्ताव दिया, लेकिन छात्रा ने निडरता से खुद घर जाने की बात कही। घटना के बाद सोशल मीडिया पर छात्रा की बहादुरी की काफी सराहना की जा रही है।

वहीं, शिमला पुलिस ने कहा कि एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला जेल में सजायाफ्ता कैदी की मौत पर बवाल, SP से बोलीं मां- बेटे के साथ हुई थी लड़ाई; बदला गया था सेल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित जिला कारागार में...

भाई के जन्मदिन पर 10 साल की मासूम बहन का यमुना घाट पर मिला शव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब में बुधवार...