घर में फटा AC, इलाके में मची अफरा-तफरी; फायर ब्रिगेड ने टाला बड़ा हादसा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब शहर के मोहल्ला गुरुसर (वार्ड नंबर-2) में एक मकान की पहली मंजिल पर लगे एसी में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया।

ब्लास्ट के बाद उठी आग की लपटें और धुआं देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते बुधवार को स्थानीय निवासी डॉ. अनिल ठाकुर के घर में पेश आई। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त परिवार के सभी सदस्य घर के ग्राऊंड फ्लोर पर ही मौजूद थे और उन्हें पहली मंजिल पर लगी आग की भनक हीं लगी।

इसी बीच बाहर से किसी व्यक्ति की नजर पहली मंजिल की खिड़कियों से निकल रहे धुएं पर पड़ी, जिस पर उसने तुरंत शोर मचाकर परिवार और आसपास के लोगों को सतर्क किया।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और दुकानदारों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। बिना देर किए घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर आग बुझाने में थोड़ी भी देरी होती, तो आग आसपास के घनी आबादी वाले घरों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। हालांकि, आग की वजह से कमरे के अंदर रखा सामान काफी हद तक प्रभावित हुआ है।

राहत कार्य के दौरान स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन का पूरा साथ दिया। इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है, जिससे परिवार और मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली है।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया के बोल

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक दृष्टि से हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...