नशे ने ली एक और जान! कमरे में मिला युवक का शव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत सेऊ में युवक का शव घर में मिला है। आशंका जताई जा रहा है कि चिट्टे के सेवन से इसकी मौत हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

बुधवार सुबह गांव के एक पुश्तैनी मकान से तेज दुर्गंध आने पर अंदर युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत करीब दो दिन पहले हो चुकी थी। घुमारवीं पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।

युवक गांव में अपने पिता और भाई से अलग पुश्तैनी मकान में अकेला रहता था। बुधवार सुबह आसपास के लोगों को मकान से दुर्गंध महसूस हुई। लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया।

युवक कमरे मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। शव काफी समय पुराना लग रहा था, जिसके चलते कमरे में तेज बदबू फैल चुकी थी। शव को कब्जे में लेने के बाद और सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

आशंका जताई जा रही है कि मौत नशे की ओवरडोज के कारण भी हो सकती है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। युवक पिछले कुछ समय से अकेला रह रहा था और गांव में उसका आना-जाना भी कम हो गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस युवक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ कुल छह मामले दर्ज थे। वह नशे का भी आदी था। डीएसपी विशाल शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशे के खिलाफ पंचायत का बड़ा फैसला! चिट्टा तस्कर पकड़वाने पर मिलेगा ₹5100 का इनाम

हिमखबर डेस्क नशे के खिलाफ जनभागीदारी को बढ़ावा देने के...

पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें

हिमखबर डेस्क बहडाला में एक प्रवासी युवक पर उसकी पत्नी...

नौकरी की ज्वाइनिंग के लिए जा रहे थे, नेरवा में अचानक चलती कार पर गिरा विशालकाय पेड़

हिमखबर डेस्क नेरवा के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह उस...