धर्मशाला: सजायाफ्ता कैदी की मौत, करंट लगने की आशंका; सुरक्षा पर उठे सवाल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला कारागार में पोक्सो एक्ट में सजायाफ्ता एक कैदी की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कैदी को बेसुध हालत में पहले धर्मशाला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के अनुसार मौत का कारण जेल सेल में करंट लगना बताया जा रहा है। बुधवार शाम सेल से कैदी की चीखें सुनाई दीं। कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तो कैदी विवेक निवासी खनियारा, धर्मशाला सेल की लोहे की रॉड से चिपका हुआ मिला। जेल प्रशासन का कहना है कि फर्राटा पंखा चलाते समय कैदी को करंट लगने की आशंका है।

जैसे ही कर्मचारियों ने बिजली का तार हटाया, कैदी नीचे गिर पड़ा। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कैदी को बचाया नहीं जा सका। जेल अधीक्षक विकास भटनागर ने पुष्टि की है कि कैदी की मौत हुई है। प्रारंभिक कारण करंट लगना बताया जा रहा है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।

नाहन जेल में कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास

नाहन जेल में बंद विचाराधीन कैदी ने चादर से फंदा बना आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते कैदी की जान बचा ली गई। कैदी की पहचान अभिषेक सिंह राणा (26) निवासी पासी-कांडा, जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। कैदी हत्या व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में न्यायिक हिरासत में चल रहा है। इसके खिलाफ पुलिस थाना हरोली, ऊना में वर्ष 2022 में मामला दर्ज है।

जेल में तैनात वार्डन ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से देखा कि स्पेशल सेल में बंद कैदी अभिषेक संदिग्ध गतिविधि कर रहा है। इस दौरान उसने बेडशीट का फंदा बनाकर सेल के जंगले से लटकने का प्रयास किया। स्टाफ ने कैदी को नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया।

अस्पताल में उपचार के दौरान कैदी ने डॉक्टरों को बताया कि उसने हार्षिक भी पी रखी है। बताया जा रहा है कि संबंधित कैदी का मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेयजल टैंकों में भारी गंदगी, नल से निकला सांप; ग्रामीणों में रोष

हिमखबर डेस्क मैहरी काथला पंचायत के कुलवाड़ी गांव में पेयजल...

शिमला में हड़ताल पर गए 40 सफाई कर्मचारियों की सेवाएं खत्म, सीटू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब...

भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद को आगे आए बच्चे, पानी रखने का लिया संकल्प

हिमखबर डेस्क भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद...

हिमाचल के इस जिले में तीन दिन ‘ड्राई डे’ घोषित, DC ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई,...