धर्मशाला में अब 13 जून को भिड़ेंगे भारत-अफगानिस्तान, बीसीसीआई ने शेड्यूल में किया बदलाव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में अब भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे मुकाबला 13 जून को होगा। पहले यह मैच 14 जून को होना था। बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर नया शेड्यूल अपडेट कर दिया है।

सूत्रों की मानें तो शेड्यूल में बदलाव के पीछे 14 जून को टी-20 महिला विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले अहम मुकाबले को वजह बताया जा रहा है। प्रसारण और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने धर्मशाला में वनडे मैच एक दिन पहले कराने का निर्णय लिया है।

धर्मशाला का खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम लंबे समय से बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का गवाह रहा है। हाल ही में यहां 11 से 17 मई के बीच तीन आईपीएल मुकाबलों का सफल आयोजन किया जा चुका है, जबकि 26 मई को अब आईपीएल के प्लेऑफ का क्वालीफायर-1 का आयोजन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वियतनाम में बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 15 लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क वियतनाम में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां...

हादसा या कुछ और: ज्वाली के देहरी में एक और युवक संदिग्ध मौत, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

ज्वाली - शिवू ठाकुर पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत...