आधी रात को महिला के कमरे में घुसा युवक, दरवाजे खोलते ही गले से दबोचा, फिर बोला-किसी को बताया तो जान से मार दूंगा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

आधी रात को महिला घर में अकेली सोई थी। इस बीच दरवाजे पर दस्तक हुई। महिला ने भी दरवाजा खोला। फिर शख्स ने उसे गले से पकड़ लिया और धमकी दी हालांकि, शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का है।

जानकारी के अनुसार, कुल्लू के ब्रौ में एक महिला के घर में आधी रात अज्ञात युवक के घुसने और धमकी दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

दरअसल, शिमला के जिले के कुमारसैन की महिला अपने मायके में आई थी। उसने ब्रौ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि 18 मई को अपने मायके आई थी और रात के समय घर के कमरे में अकेली सो रही थी। इस बीच 12:30 बजे के करीब किसी ने कमरे की घंटी बजाई।

जब उसने दरवाजा खोला तो बाहर एक कोई शख्स खड़ा था। इस पर उसने तुरंत दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने जोर धक्का देकर दरवाजा खोला और कमरे के अंदर घुस आया।

आरोप है कि युवक ने महिला को गले से पकड़ा औऱ फिर धमकाया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान मारने की धमकी दी। इस दौरान महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया हालांकि, महिला आरोपी को पहचान नहीं पाई।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल के बोल

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि परिजनों ने मामले के बारे में पुलिस के पास शिकायत दी है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 332(सी) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...

शिक्षा मंत्री ने किया दो दिवसीय द ट्रिब्यून एजु एक्सपो 2026 का शुभारम्भ

छात्रों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा, करियर विकल्पों एवं...