चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने एक निजी बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। यह मामला इसी साल बीते 7 जनवरी को हुई एक दुर्घटना से जुड़ा है, जिसमें बस से उतर रही एक महिला सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई थी।

अब इस घटना को लेकर पीड़िता की औपचारिक शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चालक पर कानूनी शिकंजा कसा है। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में पीड़िता जीवनलता निवासी गांव घुगराड़, डाकघर चांदपुर, तहसील सदर व जिला बिलासपुर ने हादसे की आपबीती सुनाई है।

उन्होंने बताया कि बीते 7 जनवरी को वह एक निजी बस में सवार होकर कोठी चौक से बामटा चौक की तरफ जा रही थीं। जब बस बामटा चौक पर पहुंची और वह नीचे उतर रही थीं, तभी चालक ने लापरवाही बरतते हुए बिना देखे ही अचानक बस दौड़ा दी। संतुलन बिगड़ने के कारण वह चलती बस से सीधे सड़क पर जा गिरीं।

सड़क पर गिरने के कारण जीवनलता के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। वहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया।

सिर की चोट गहरी होने के कारण बाद में उन्हें वहां से भी बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजना पड़ा था। इस घटना को लेकर अब जाकर सदर थाना पुलिस ने निजी बस चालक के विरुद्ध विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

एसपी संदीप धवल के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर चालक की लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने और मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वियतनाम में बड़ा हादसा, भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी, 15 लोगों की मौत

हिमखबर डेस्क वियतनाम में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां...

हादसा या कुछ और: ज्वाली के देहरी में एक और युवक संदिग्ध मौत, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

ज्वाली - शिवू ठाकुर पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पंचायत...