रेलवे में इंजीनियरिंग और विशेषज्ञ के पदों पर भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

यदि आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक अनुभवी पेशेवर हैं और रेलवे के बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (राइट्स) आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आई है।

रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड ने विभिन्न श्रेणियों में 35 पदों पर यंग प्रोफेशनल (सलाहकार) पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 26 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता: मुख्य रेजिडेंट इंजीनियर (वायडक्ट) के लिए सिविल इंजीनियरिंग डिग्री, वरिष्ठ भू-तकनीकी विशेषज्ञ के लिए एमटेक(जियोटेक्निकल), डिजाइन विशेषज्ञ (सिग्नलिंग/ इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल /इलेक्ट्रॉनिक्स डिप्लोमा/डिग्री, भूविज्ञानी/भू-तकनीकी विशेषज्ञ के लिए एमएससी/एमटेक भू-विज्ञान, प्रोजेक्ट इंजीनियर (कट एंड कवर) के लिए सिविल डिप्लोमा/डिग्री, अनुबंध/क्वालिटी/ बिलिंग विशेषज्ञ के लिए सिविल डिप्लोमा/डिग्री, वरिष्ठ रेजिडेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/ सिग्नलिंग) के लिए इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा/डिग्री, डिजाइन/क्यूएस/ प्लानिंग इंजीनियर के लिए डिप्लोमा/डिग्री (सिविल/ इलेक्ट्रिकल), वरिष्ठ डिजाइन विशेषज्ञ (सिविल) के लिए सिविल डिप्लोमा/डिग्री व वरिष्ठ क्यूए/क्यूसी विशेषज्ञ के लिए सिविल डिप्लोमा/डिग्री जरूरी है।

सैलरी: मुख्य निवासी अभियंता/ वरिष्ठ भू-तकनीकी विशेषज्ञ को 1,25,000, प्रोजेक्ट इंजीनियर (कट एंड कवर) को 1,30,000, भू-विज्ञानी/भू-तकनीकी विशेषज्ञ को 1,10,000, उप मुख्य डिजाइन विशेषज्ञ (साइंस/इलेक्ट्रिकल) को 80,000, वरिष्ठ अनुबंध/ क्यूए/ क्यूसी विशेषज्ञ को 70,000 – 80,000, वरिष्ठ रेजिडेंट इंजीनियर को 70,000, सीनियर क्यूएस और बिलिंग विशेषज्ञ को 60,000, डिजाइन/योजना/ क्यूसी/ ड्राइंग इंजीनियर को 40,000 – 45,000 व वरिष्ठ डिजाइन विशेषज्ञ (सिविल) को 85,000 रुपए हर माह सैलरी मिलेगी।

आयुसीमा

इस भर्ती में अधिकतम उम्र 63 साल रखी गई है और इसमें कोई उम्र में छूट नहीं मिलेगी। नौकरी की शुरुआत 12 महीने के लिए होगी, लेकिन काम और प्रदर्शन अच्छा होने पर इसे हर साल बढ़ाया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...