नमाज पढऩी है, तो शिफ्ट में पढि़ए, सडक़ों पर नहीं, योगी की दोटूक, प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो…पढ़ें खबर

--Advertisement--

सीएम योगी की दोटूक; प्यार से मानेंगे; तो ठीक, नहीं तो दूसरा तरीका अपनाएंगे

हिमखबर डेस्क

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बकरीद के त्योहार से पहले प्रदेश में सडक़ों पर नमाज पढऩे के मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। योगी ने कहा कि हां नमाज पढऩी आवश्यक है, आप बिलकुल शिफ्ट में पढि़ए, हम उसे रोकेंगे नहीं, लेकिन यह सब सडक़ पर नहीं होगा।

लखनऊ में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि लोग मुझसे अकसर पूछते हैं कि साहब, क्या आपके यूपी में सचमुच सडक़ों पर नमाज नहीं होती? मैं गर्व से कहता हूं कि कतई नहीं होती है। आप खुद जाकर देख लीजिए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आखिर सडक़ें चलने के लिए हैं या कोई भी व्यक्ति आकर चौराहे पर तमाशा बना देगा? किसी को भी सडक़ रोकने या लोगों का आवागमन बाधित करने का कोई अधिकार नहीं है।

सीएम योगी ने कहा कि प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे। ैयोगी ने आगे कहा कि प्रदेश में कानून का राज होगा। कानून के राज को सबको समान रूप से लागू करेंगे।

सुवेंदु के पीए की हत्या के मामले में एक और गिरफ्तारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या में एक और सफलता मिली है। सीबीआई टीम ने मुजफ्फरनगर की पुलिस के साथ मिलकर पीए की हत्या के आरोपी को दिल्ली-दून हाईवे स्थित छपार टोल प्लाजा से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार के दौरान आरोपी, अपने परिवार के साथ हरिद्वार से लौट रहा था।

सीबीआई ने पुलिस सुरक्षा में उसे मुजफ्फरनगर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। यूपी और बिहार से अब तक चार आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने पर टीम उसे अपने साथ लेकर दिल्ली चली गई। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद छह मई को चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में रक्षाबंधन पर सरकारी छुट्टी, CM सुक्खू ने विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

रक्षाबंधन के मौके पर हिमाचल प्रदेश में सरकारी छुट्टी...

चरस के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक...