जीत के बाद शाहपुर को बड़ा तोहफा, 10 करोड़ से बनेगा इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और शॉपिंग मॉल

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

नगर पंचायत शाहपुर के चुनावों में कांग्रेस समर्थित पांच पार्षदों की शानदार जीत के तुरंत बाद शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्थानीय जनता को विकास का एक ऐतिहासिक तोहफा दिया है।

चुनाव परिणामों के अगले ही दिन तत्परता दिखाते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने शिमला पहुंचकर अर्बन डेवलपमेंट विभाग शहरी विकास विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में शाहपुर नगर पंचायत के आधुनिकरण और विकास के लिए 10 करोड़ रुपये की भारी.भरकम राशि से बनने वाले इंडोर स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स और शॉपिंग मॉल की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।

विधायक केवल सिंह पठानिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शाहपुर की जनता को समर्पित यह प्रोजेक्ट विधानसभा क्षेत्र की पूरी तस्वीर बदलने वाला साबित होगा। शाहपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक इंडोर स्पोट्र्स कांप्लेक्स के माध्यम से स्थानीय युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं और ट्रेनिंग ग्राउंड मिलेगा। यह कॉम्प्लेक्स युवाओं को नशे से दूर रखकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चमकने के लिए तैयार करेगा। ऐसे में युवाओं के सपने अवश्य साकार होंगें। यह बड़ा कदम होगा।

इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसका व्यावसायिक मॉडल है। स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के भीतर ही एक आधुनिक शॉपिंग मॉल और 50 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इससे स्थानीय छोटे और मध्यम कारोबारियों को व्यापार के नए और आधुनिक विकल्प मिलेंगे। विकास की बयार भी बहेगी।

बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार

क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के सैकड़ों अवसर पैदा होंगे। नगर पंचायत शाहपुर की अपनी आय में भारी इजाफा होगाए जिससे भविष्य में अन्य विकास कार्यों को बिना किसी वित्तीय बाधा के पूरा किया जा सकेगा। विधायक वादे निभाने के लिए प्रयासरत हैं।

प्रशासनिक तत्परता, राजनीतिक इच्छाशक्ति का उदाहरण

राजनैतिक विश्लेषकों और स्थानीय जनता ने विधायक केवल सिंह पठानिया के इस कदम की जमकर सराहना की है। चुनाव नतीजों के तुरंत बाद धरातल पर इतनी बड़ी कार्रवाई करना प्रशासनिक मुस्तैदी का एक बेहतरीन उदाहरण है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया का यह आपसी तालमेल आने वाले समय में शाहपुर के बुनियादी ढांचे को एक नया और आधुनिक स्वरूप देने जा रहा है।

चुनाव के तुरंत बाद मिला यह बड़ा तोहफा केवल एक घोषणा नहींए बल्कि शाहपुर नगर पंचायत के लिए एक आत्मनिर्भरए सशक्त और प्रगतिशील भविष्य की मजबूत नींव है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने साफ कर दिया है कि शाहपुर का विकास ही उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है और आने वाले दिनों में ऐसे कई और बड़े प्रोजेक्ट धरातल पर उतारे जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कश्मीर में UP के नाबालिग हिंदू लड़के का धर्म परिवर्तन, काम सिखाने के बहाने घर से ले गया था आरोपी

हिमखबर डेस्क जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक नाबालिग हिंदू लड़के...

लगातार कामयाबी के झंडे गाड़ रहा हिमाचल, हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश ने स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में...

पंचायत चुनाव प्रचार के आरोपों पर घिरी महिला आयोग अध्यक्ष, आयोग ने डीसी कुल्लू से मांगी रिपोर्ट

हिमखबर डेस्क राज्य चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश राज्य महिला...