घर में खड़ी थी गाड़ी, रात में कट गया टोल टैक्स, सामने आया चौंकाने वाला मामला, मालिक रह गया हैरान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ये चमत्कार कैसे हुआ, मालिक भी हैरान है क्योंकि गाड़ी गैराज में खड़ी थी और उसका आधी रात टोल प्लाज पर टोल कट गया। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है।

दरअसल, मंडी जिले के एक कार चालक के साथ हैरान करने वाला मामला पेश आया है। कार मालिक की कार का फोरलेन पर कीरतपुर नेरचौक-मनाली के टोल प्लाजा गड़ामोड़ पर टोल कट गया, जबकि उनकी गाड़ी घर में गैराज में पार्क थी।

मंडी शहर के रामनगर मंगवाई के युगल किशोर शर्मा उर्फ काकू पंडित ब्रदर्स सोमवार सुबह हैरान परेशान हो गए, क्योंकि उनके मोबाइल पर यह संदेश आया कि 17  मई की रात को 23 बजकर 32 मिनट और 53  सेकंड पर गड़ामोड़ा टोल प्लाजा पर टोल काटा गया. 155  रुपये की टोल पर्ची काटी गई।

हैरान परेशान युगल किशोर ने तुरंत अपने घर और दुकान में ही बने गैराज का दरवाजा खोला तो पाया कि कार तो वहीं खड़ी है। चोरी भी नहीं हुई है। घर में दो मियां बीबी ही है और, चलाने वाला भी कोई और नहीं है। युगर ने बताया कि गैराज पर बाकायदा कुंडी ताला भी लगा हुआ था।

शिकायत कोशिश की, नहीं लगा नंबर

उन्होंने बताया कि वह दिन भर शिकायत को लेकर टोल फ्री नंबर पर कॉल करते रहे, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। अब उन्होंने इसकी शिकायत उच्च स्तर पर करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि वह हर हालत में इसकी शिकायत करेंगे और जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। साथ ही अपना 155 रुपए भी वसूल करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...