इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, शादी के चार दिन बाद युवती को साथ ले गई पुलिस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदलने का एक मामला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सामने आया है, जहां युवक अपनी प्रेमिका को लेने 1200 किलोमीटर दूर उत्तराखंड के देहरादून पहुंच गया। दोनों ने बैतूल लौटकर आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया, लेकिन शादी के चार दिन बाद उत्तराखंड पुलिस युवती को नाबालिग बताते हुए दोनों को अपने साथ देहरादून ले गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पाढर के चोबराढाना निवासी 24 वर्षीय सागर बामने की करीब तीन महीने पहले देहरादून निवासी एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही और बाद में यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। इसके बाद दोनों ने विवाह कर साथ रहने का निर्णय लिया।

बताया गया है कि युवती के बुलावे पर सागर बैतूल से देहरादून पहुंचा और 10 मई को युवती को लेकर बैतूल लौट आया। यहां दोनों ने आर्य समाज मंदिर में विवाह किया तथा पंजीकृत विवाह के लिए न्यायालय में आवेदन भी प्रस्तुत किया। वहीं, युवक सागर के परिजनों ने बताया कि युवती ने स्वयं को 19 वर्ष की बालिग बताया था। परिवार ने भी दोनों के रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। विवाह के बाद दोनों चोबराढाना स्थित घर में पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे।

उधर, युवती के घर से जाने के बाद उसके परिजनों ने देहरादून में गुमशुदगी दर्ज कराई और शिकायत में युवती को नाबालिग बताया। जांच के दौरान देहरादून पुलिस को युवती के बैतूल में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम बैतूल पहुंची थी। स्थानीय पुलिस की सहायता से युवती और सागर को बुलाया गया तथा शनिवार को देहरादून पुलिस दोनों को अपने साथ उत्तराखंड ले गई। वही सागर के परिजन भी देहरादून रवाना हो गए हैं।

पाढर पुलिस चौकी प्रभारी छत्रपाल धुर्वे ने बताया कि सोमवार को दोनों को देहरादून की अदालत में पेश किया जाएगा। युवती के बालिग पाए जाने पर उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई यह प्रेम कहानी और उसके बाद की पुलिस कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जूतों की माला पहनाई, जबरन पेशाब पिलाया, तलाकशुदा महिला से शादी की खौफनाक सजा

हिमखबर डेस्क राजस्थान के अजमेर में इंसानियत को शर्मसार करने...

कांग्रेस का दावा: निकाय चुनाव 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल, फाइनल भी जीतेंगे

हिमखबर डेस्क प्रदेश कांग्रेस ने नगर निकायों के चुनावों में...

सलासी में स्थापित किया गया है ‘किताब घर’

हिमखबर डेस्क यशपाल साहित्य प्रतिष्ठान नादौन के भवन को गिराकर...

पंचायत चुनाव कैसे जीतें…? AI और ChatGPT ने दिए मजेदार जवाब, आप भी जान लीजिए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में इस वक्त चारों ओर जो...