कांग्रेस का दावा: निकाय चुनाव 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल, फाइनल भी जीतेंगे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश कांग्रेस ने नगर निकायों के चुनावों में पार्टी की एकतरफा जीत का दावा करते हुए कहा है कि प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस की नीतियों व संगठन के नेतृत्व को अपनी मोहर लगाई है और यह 2027 के विधानसभा चुनावों में सत्ता का सेमीफाइनल सिद्ध हुआ है और फाइनल भी कांग्रेस जीत कर इतिहास बनाएगी।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों के साथ रूबरू होते हुए संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने नगर निकायों के चुनावों पर भाजपा के जीत के दावों की पोल खोलते हुए कहा 47 नगर निकायों के चुनावों में कांग्रेस ने 31 पर प्रचंड जीत हासिल कर भाजपा का सूपड़ा ही साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कांगड़ा व चंबा में भाजपा को एक भी सीट नही मिली है जबकि अन्य जिलों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है।

ज़िंटा ने जिलबार ब्यौरा देते हुए बताया कि चंबा जिला में तीन नगर निकायों के चुनावों में कांग्रेस को एकतरफा जीत हासिल हुई है,यहां भाजपा का खाता तक नही खुला। इसी तरह कांगड़ा में 6 नगर निकायों,हमीरपुर में दोनों नगर निकायों,शिमला जिला में 9 में से 5 पर कांग्रेस,2 पर कांग्रेस गठबंधन पर जीत हासिल हुई है। यहां भाजपा को केवल 2 नगर निकायों पर ही संतोष करना पड़ा है।

सिरमौर जिला में 3 नगर निकायों में से 2 पर कांग्रेस, सोलन जिला में 4 में से 2 पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस कमजोर रही है वहां का आंकलन कर कमियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 मई को चार नगर निगमों के चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।

विनोद ज़िंटा ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हालांकि कांग्रेस ने नगर निकायों के चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी घोषित नही किये थे बाबजूद इसके पार्टी से जुड़े जो भी लोग,कार्यकर्ता इन चुनावों में खड़े थे उनकी जीत ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में जनमत कांग्रेस के पक्ष में है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो आधिकारिक तौर पर अपने प्रत्याशी घोषित किये थे जिन्हें करारी हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्होंने भाजपा नेताओं की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा न तो लोकतंत्र का सम्मान करती है और न ही जनमत का। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के लोगों को गुमराह नही कर सकती।

ज़िंटा ने प्रदेश के लोगों का पार्टी की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश के विकास,जनहित के कार्यो से कभी पीछे नही हटेगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भी कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जूतों की माला पहनाई, जबरन पेशाब पिलाया, तलाकशुदा महिला से शादी की खौफनाक सजा

हिमखबर डेस्क राजस्थान के अजमेर में इंसानियत को शर्मसार करने...

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, शादी के चार दिन बाद युवती को साथ ले गई पुलिस

हिमखबर डेस्क सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर हुई...

सलासी में स्थापित किया गया है ‘किताब घर’

हिमखबर डेस्क यशपाल साहित्य प्रतिष्ठान नादौन के भवन को गिराकर...

पंचायत चुनाव कैसे जीतें…? AI और ChatGPT ने दिए मजेदार जवाब, आप भी जान लीजिए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में इस वक्त चारों ओर जो...