शाहपुर नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 7 में से 5 सीटों पर दर्ज की शानदार जीत

--Advertisement--

नगर पंचायत चुनाव में शानदार जीत, विधायाक केवल पठानिया से मिले उम्मीदवार

शाहपुर – नितिश पठानियां

नगर पंचायत शाहपुर के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। जिसमें कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की है। कुल 7 वार्डों में से 5 वार्डों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराकर कांग्रेस की झोली मजबूत की है।

चुनाव परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद सभी विजेता कांग्रेस प्रत्याशी स्थित मुख्य कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय लोकप्रिय विधायक केवल सिंह पठानियां से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। विधायक केवल सिंह पठानियां ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का ढोल.नगाड़ों और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने सभी पार्षदों को हार पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानियां ने शाहपुर नगर पंचायत की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत विकास और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करने का आह्वान किया।

नगर पंचायत शाहपुर के विभिन्न वार्डों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नगर पंचायत में कुल 75.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

  • नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर एक से विजयी उम्मीदवार अभिषेक माथुर आजाद प्रत्याश चुनाव जीते हैं।
  • 2 वार्ड नंबर दो से अनुपम भाजपा,
  • वार्ड नंबर 3 से बबिता भाजपा,
  • और वार्ड नं 4 से प्रीति परिहार कांग्रेस,
  • वार्ड नं 5 से राजीव पटियाल आजाद,
  • वार्ड नं 6 से नितिन कौशल आजाद
  • और वार्ड नं 7 से विजय सिंह जीते हैं।

सात वार्डों में कुल 4290 मतदाता थेए जिनमें 2135 पुरुष और 2155 महिला मतदाता शामिल रहे। इस बार नगर पंचायत शाहपुर में अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित है। ऐसे में वार्ड नंबर 3 से विजयी बबिता का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जूतों की माला पहनाई, जबरन पेशाब पिलाया, तलाकशुदा महिला से शादी की खौफनाक सजा

हिमखबर डेस्क राजस्थान के अजमेर में इंसानियत को शर्मसार करने...

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, शादी के चार दिन बाद युवती को साथ ले गई पुलिस

हिमखबर डेस्क सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर हुई...

कांग्रेस का दावा: निकाय चुनाव 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल, फाइनल भी जीतेंगे

हिमखबर डेस्क प्रदेश कांग्रेस ने नगर निकायों के चुनावों में...

सलासी में स्थापित किया गया है ‘किताब घर’

हिमखबर डेस्क यशपाल साहित्य प्रतिष्ठान नादौन के भवन को गिराकर...