हिमाचल निकाय चुनाव परिणाम: जश्न के बीच सांड का तांडव, सात लोग घायल; भीड़ पर अचानक किया हमला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जोगिंद्रनगर में नगर परिषद चुनाव में जीत के जश्न में खलल पड़ गया। भीड़ को देखकर एक आवारा सांड बिदक गए और उसने हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई।

दरअसल, जोगिंद्रनगर में निकाय चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद भाजपा जीत का जश्न मना रही थी। इस दौरान पुलिस थाना के पास रैली निकल रही थी। थाने के पास राजकीय बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर के मुख्य गेट के पास अचानक सांड ने लोगों की भीड़ पर हमला कर दिया और इसमें सात लोग घायल हो गए हालांकि, ज्यादा चोट नहीं आई है।

इस बीच मौके पर मौजूद चुनाव ड्यूटी कर्मचारी और पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए. पोलिंग पार्टी, पत्रकार औऱ पुलिस जवानों को मौके से भागना पड़ा। जानकारी के अनुसार चुनाव परिणाम आने के बाद प्रत्याशी और समर्थक जश्न मना रहे थे।

इसी दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच अचानक एक सांड उग्र हो गया और लोगों पर हमला करते हुए मतगणना स्थल की ओर भागने लगा। इससे मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। पुलिस कर्मियों और चुनाव ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।

सांड के हमले में स्थानीय निवासी राज सहित सात लोगों को आंशिक चोटें आई हैं। घायलों में शहरी क्षेत्र के छह अन्य लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने भी सुरक्षित स्थानों पर भागकर खुद को बचाया। घटना के बाद कुछ देर तक क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। लोगों ने प्रशासन से शहर में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या पर प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...