23 लड़कियों ने लगवाया सर्विकल कैंसर रोधी टीका

--Advertisement--

सीएमओ ने 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की लड़कियों और अभिभावकों से की अपील, जिला हमीरपुर में अभी तक 1216 लड़कियों को लगाए जा चुके हैं मुफ्त टीके

हिमखबर डेस्क

सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु आरंभ किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को भी जिला हमीरपुर के विभिन्न अस्पतालों में 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की 23 लड़कियों को टीके लगाए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि स्वास्थ्य खंड गलोड़ में सर्वाधिक 10 लड़कियों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही जिला में एचपीवी वैक्सीन का टीका लगवाने वाली लड़कियों की संख्या 1216 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की सभी लड़कियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे सभी पात्र लड़कियों की वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों की लड़कियों को ये टीके नहीं लगे हैं, वे उनके टीकाकरण के लिए आगे आएं। डॉ. अजय अत्री ने सभी निजी स्कूलों के संचालकों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की सभी लड़कियों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया जा सके।

उन्होंने बताया कि महिलाओं में बार-बार इनफेक्शन के कारण सर्विकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। सर्विकल कैंसर की शिकार लगभग 99.7 प्रतिशत महिलाओं में इसका कारण लंबे समय तक इनफेक्शन होना ही है।

एक अध्ययन के अनुसार एक लाख महिलाओं में लगभग 14 महिलाएं इससे ग्रस्त पाई जाती हैं। महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर के बाद सर्विकल कैंसर सबसे ज्यादा पाया गया है। इस गंभीर रोग से बचाव के लिए ही एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान आरंभ किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...