DAV पब्लिक स्कूल गोहजू ने 10वीं परिणाम में रचा सफलता का नया इतिहास

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

DAV पब्लिक स्कूल गोहजू ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में स्कूल ने 100% परिणाम हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। छात्रों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों व अभिभावकों के निरंतर मार्गदर्शन व सहयोग का परिणाम है।

स्कूल टॉपर्स 

  • अपूर्वा ने 98.43% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया
  • आस्था ने 96.29% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया
  • अवंतिका कौशल ने 95.43% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया

स्कूल के लिए गर्व का क्षण है कि 12 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए और सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रधानाचार्य विशाल कटोच ने छात्रों को उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए बधाई दी और शिक्षकों के समर्पित प्रयासों व अभिभावकों के निरंतर सहयोग की सराहना की।

उन्होंने छात्रों को आगे भी कड़ी मेहनत करते रहने और जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। DAV गोहजू परिवार सभी सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...