चम्बा – भूषण गुरुंग
दसवीं की बोर्ड परीक्षा में साईं पब्लिक स्कूल नैनीखड के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्थान का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
संस्थान की छात्रा शालिनी शर्मा सुपुत्री नरेन्द्र शर्मा ने 700 में से 684 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिया मनकोटिया सुपुत्री जसवंत सिंह ने 673 अंक लेकर दूसरा और महक बिष्ट सुपुत्री श्री अनूप बिष्ट ने 655 अंक लेकर तीसरा और अर्पित सुपुत्र रमेश कुमार ने 639 अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया।
संस्थान के प्रबन्धक सुभाष साहिल ने बताया कि सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। प्रबंधक सुभाष साहिल ने बच्चों की सफलता का श्रेय अध्यापकों के अथक प्रयासों तथा अभिभावकों के विश्वास और सहयोग को दिया।

