किड्स कैंप पब्लिक स्कूल चुवाडी के विद्यार्थियों ने 10वीं परीक्षा में मनवाया लोहा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

किड्स कैंप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चुवाडी के विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय की छात्रा प्रज्ञा शर्मा ने 700 में से 690 अंक प्राप्त कर प्रदेश मेरिट सूची में 10वां स्थान हासिल किया। अर्पिता ने 688/700 अंक प्राप्त कर 12वां स्थान प्राप्त किया। आकर्षित नारयल ने 687/700 अंक लेकर 13वां स्थान हासिल किया। वहीं ओजस्वी ने 677/700 अंक प्राप्त कर 23वां स्थान तथा श्रुतिका ने 675/700 अंक प्राप्त कर 25वां स्थान हासिल किया।

विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस सफलता का श्रेय दिया। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...