तेलका के नहेली मोड़ पर ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग घायल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

तेलका-भेड़ोई मार्ग पर नहेली मोड़ के समीप एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायल की पहचान दर्शन कुमार निवासी गांव भेड़ोई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दर्शन कुमार अपनी माता के साथ तेलका से भेड़ोई अपने घर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान नहेली मोड़ पर बस को पास देते समय ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दर्शन कुमार और उनकी माता घायल हो गए। दर्शन कुमार की माता को टांग और बाजू में गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु सालवा PHC पहुंचाया।

चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नहेली मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सड़क किनारे सुरक्षा पैरापिट लगाने की मांग उठाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...