कांगड़ा में पंचायती राज चुनावों के लिए दो दिन में 12,548 नामांकन दाखिल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए आज नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए 5 हजार 989 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इससे पहले पहले दिन 6 हजार 559 नामांकन प्राप्त हुए थे। दोनों दिनों को मिलाकर अब तक कुल 12 हजार 548 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कांगड़ा सचिन ठाकुर ने दी।

उन्होंने बताया कि आज प्रधान पद के लिए 2 हजार 454, उपप्रधान पद के लिए 2 हजार 622, वार्ड सदस्य पद के लिए 6 हजार 358, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 988 तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 126 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं।

  • उन्होंने बताया कि दो दिनों में  प्रधान पद के लिए सबसे अधिक 209 नामांकन रैत विकास खंड में प्राप्त हुए,
  • जबकि प्रागपुर में 178, फतेहपुर में 179
  • और नूरपुर में 165 नामांकन दाखिल किए गए।
  • उपप्रधान पद के लिए प्रागपुर में सर्वाधिक 209 नामांकन पत्र प्राप्त हुए,
  • जबकि फतेहपुर में 201, सुराणी में 184 तथा लंबागांव में 177 नामांकन दाखिल हुए।
  • वार्ड सदस्य पद के दो दिनों में जिला में सबसे अधिक 546 नामांकन फतेहपुर विकास खंड में प्राप्त हुए,
  • जबकि प्रागपुर में 521, नगरोटा सूरियां में 505 तथा इंदौरा में 449 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
  • पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 988 नामांकन प्राप्त हुए,
  • जिनमें नगरोटा सूरियां पंचायत समिति क्षेत्र में 77, फतेहपुर में 76 तथा इंदौरा में 71 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
  • जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 126 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...