ऊना में शादी से पहले भागी दुल्हन, कोर्ट मैरिज से पहले फरार युवक के साथ लुधियाना से गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में शादी से पहले लापता हुई दुल्हन पंजाब के लुधियाना में मिली है। उपमंडल अंब के एक गांव से शादी से तीन दिन पहले युवती गायब हो गई थी। युवती का विवाह वीरवार को होना तय हुआ था, लेकिन उससे पहले हुई इस घटना ने खुशियों को फीका कर दिया था। पुलिस ने युवती के साथ आरोपित लतीफ मोहम्मद को भी हिरासत में लिया है। आरोपित शादीशुदा है।

सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल से मिले सुरागएसआइटी ने इस मामले को तकनीकी साक्ष्यों के सहारे हल किया। टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें सोमवार रात करीब 2:57 बजे एक बोलेरो गाड़ी गुजरती हुई दिखाई दी। इसी सुराग और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर टीम ने पंजाब पुलिस के सहयोग से बुधवार रात को लुधियाना में दबिश दी। एसआइटी में शामिल एसआइ संजीव कुमार, एएसआइ सुनील डढवाल, कांस्टेबल नीतीश डढवाल और महिला आरक्षी रजनी शमिल थे।

लुधियाना कोर्ट में शादी के लिए दी थी अर्जी

पुलिस ने दोनों को लुधियाना कोर्ट परिसर के पास काबू किया। पुलिस इस मामले में प्रयोग की गई बोलेरो गाड़ी और इस साजिश में शामिल अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। उन्होंने लुधियाना में कोर्ट में शादी के लिए अर्जी दी थी।

बीच में रोकनी पड़ीं शादी की तैयारियांयुवती का विवाह सात मई को तय हुआ था और घर में शादी की रस्में चल रही थीं। सोमवार रात 12 बजे तक मंगल गीतों के बीच रस्में पूरी की गईं, लेकिन सुबह जब स्वजन जागे तो युवती गायब थी। इस घटना के बाद शादी की तैयारियां बीच में ही रोकनी पड़ीं।

आरोपित युवक और उसकी पत्नी के स्वजन आमने-सामने हुएवीरवार को पुलिस टीम युवती और आरोपित को लेकर अंब थाना पहुंची तो वहां दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया जब आरोपित के स्वजन और उसकी पत्नी के स्वजन आपस में आमने-सामने हो गए।

पत्नी के मायके पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और आरोपित युवक के पिता, चाचा और भाई के साथ झड़प हो गई और उनके साथ आए अन्य लोगों को वहां से खदेड़ दिया।

आरोपित के खिलाफ पत्नी ने करवाई शिकायतबताया जा रहा है कि पति की बेवफाई का शिकार हुई आरोपित की पत्नी ने भी उसके विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने गगरेट थाना में पति के विरुद्ध घरेलू हिंसा और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई है।

परिवार को सौंपी युवतीपुलिस ने वीरवार को युवती और आरोपित का मेडिकल करवाया और जरूरी कानूनी करने के बाद युवती को स्वजन को सौंप दिया है।

क्या कहते हैं डीएसपी

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि पुलिस ने युवती और आरोपित युवक को लुधियाना से ढूंढा है। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष युवती के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। साथ में युवक को भी पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में 19 को टेरिटोरियल आर्मी भर्तीे, इन विभागों से सेवानिवृत्त महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

पूर्व सैनिकों और वन विभाग से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों...

आईआईटी मंडी ने मांगे आवेदन, 12वीं के बाद सीधे प्रबंधन में Post-Graduation करने का मौका

हिमखबर डेस्क भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने शैक्षणिक सत्र...