हिमाचल: प्रेम प्रसंग में महिला ने पति को दे दिया तलाक, प्रेमी ने भी बात की बंद तो आत्मदाह करने पहुंची

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, लेकिन जब यही प्यार उम्मीद के विपरीत मोड़ ले ले, तो इंसान आत्मघाती कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटता। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला मंडी जिले की चंडयाल पंचायत में सामने आया, जहां एक महिला ने प्रेमी के बात बंद किए जाने से क्षुब्ध होकर सरेआम आत्मदाह करने का प्रयास किया।

पंचायत परिसर में हुए इस ड्रामे से अफरा-तफरी मच गई। उत्तर प्रदेश की रहने वाली करीब 35 वर्षीय महिला अचानक चंडयाल पंचायत कार्यालय पहुंची। चश्मदीदों के अनुसार, महिला बेहद मानसिक तनाव में थी। उसने अपने कथित प्रेमी को भी वहां बुलाया था। काफी देर तक दोनों में बातचीत होती रही।

महिला ने अचानक अपने बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर छिड़क लिया और माचिस निकालने लगी। यह देख वहां मौजूद लोगों के हाथ-पांव फूल गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और महिला को काबू कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पंचायत परिसर में उस समय नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी व उनके समर्थक आए हुए थे। पूछताछ में जो कहानी सामने आई, वह किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है।

प्रेम प्रसंग का पता चला तो पति ने दे दिया तलाक

बताया जा रहा है कि महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखती है। महिला का मंडी के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक भी शादीशुदा है। जब इसके बारे में उसके पति को पता चला, तो उसने कुछ समय पहले उसे तलाक दे दिया।

अब प्रेमी ने भी छोड़ा साथ तो खोया होश

पति से अलग होने के बाद महिला अपने प्रेमी के भरोसे थी, लेकिन हाल ही में उस युवक ने भी महिला से बातचीत बंद कर दी और उससे दूरी बना ली। इसी बेरुखी और धोखे से आहत होकर महिला ने आवेश में आकर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की।

पुलिस ने समझाए दोनों

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला व उसके कथित प्रेमी से पूछताछ की व दोनों को समझाया। इसके बाद महिला दूसरी बार अपने कथित प्रेमी को कभी फोन न करने के लिए राजी हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...