मन्नत पूरी करने जा रहे परिवार के साथ दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार; मां की मौत, बेटा घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में गुरूवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत कंडवाल चौकी के समीप पक्का टियाला की है। मृतका की पहचान थोड़ा भलूंन निवासी रानी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि थोड़ा भलूंन निवासी संजीव कुमार अपनी माता रानी देवी, बेटी अमायरा और बेटे समर के साथ पठानकोट के पास स्थित एक धार्मिक स्थल पर मन्नत चढ़ाने जा रहे थे।

जैसे ही उनकी कार पक्का टियाला के पास पहुंची, अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो गया और कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को पठानकोट के एक निजी अस्पताल पहु़ंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने रानी देवी को मृत घोषित कर दिया। चालक संजीव कुमार की टांग में फ्रैक्चर आया है और उनका इलाज जारी है, जबकि कार में सवार दो बच्चे इस हादसे में पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी नूरपुर चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...