सेवानिवृत्ति पर वाहन चालक धर्मचंद शर्मा को दी विदाई

--Advertisement--

निदेशक राजीव कुमार सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

चम्बा – भूषण गुरुंग

ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय चंबा में कार्यरत वाहन चालक धर्मचंद शर्मा आज वीरवार को सेवानिवृत्त हो गए।
निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव कुमार सहित विभागीय अधिकारियों- कर्मचारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय चंबा में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
ज़िला लोक संपर्क अधिकारी बलवीर सिंह ने वाहन चालक के रूप में उनके दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सेवाओं के दौरान सदैव कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और लगन का परिचय दिया।

उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार, आमजन से सुदृढ़ संपर्क स्थापित करने तथा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

धर्मचंद शर्मा ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में वर्ष 1998 से ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय कांगड़ा (धर्मशाला) से अपनी सेवाएं आरंभ की थीं।  ज़िले में उनकी उत्कृष्ट विभागीय सेवाओं एवं महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें अनेक अवसरों पर जिला स्तरीय समारोहों के दौरान सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों में राकेश कुमार, सुरेश ठाकुर, जमीत सिंह, रजत डोगरा, उत्तम सिंह ,प्रकाश चंद, अंकुश शर्मा, दिनेश कुमार ने भी धर्मचंद शर्मा को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान धर्मचंद शर्मा के बड़े भाई चतर सिंह, संतराम, बेटा प्रदीप शर्मा पारिवारिक सदस्यों में राजेश शर्मा, अनिल कुमार, बंटी, सुधीर, सरदारी लाल उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...