ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली – कुठेड़ रोड पर भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां बुधवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक बाइक नंबर (HP 54A-1765) की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभी रूप से घायल हुआ है।

मृतक युवक की पहचान रोहित कुमार (25) के तौर पर हुई है। वहीं, घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सेन कटोच निवासी खुखनाड़ा बाइक पर अपने दोस्त रोहित को हरिया की ओर छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वे हरिया के पास पहुंचे तो उनकी बाइक की सामने से आर रहे एक ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के पीछे बैठे रोहित कुमार की गंभीर चोट आई।

मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सेन कटोच को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...

चिंतपूर्णी में पंजाब नंबर की कार के खाई में गिरते ही लगी आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत; एक का जल गया शव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना के चिंतपूर्णी में...