पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पास ही मिली चिथड़े उड़ी लाश, जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पंजाब के पटियाला जिले में अंबाला-अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर पर सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे राजपुरा-शंभू रेलवे ट्रैक के पास लो-इंटेंसिटी धमाका हुआ। इस विस्फोट से रेलवे पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, पंजाब पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव भी बरामद हुआ है, जिसके अवशेष बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे विस्फोट करने आए व्यक्ति से जोड़कर देख रही है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति का शव मिला, जिसके चिथड़े उड़ गए थे।

शव के साथ पगड़ी और बाल भी मिले हैं, जिससे पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह व्यक्ति विस्फोट को अंजाम देने आया था और उसी दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, आधिकारिक पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और फोरेंसिक जांच जारी है।

प्राप्त सूचना के अनुसार एक सप्ताह पहले अज्ञात ईमेल के जरिए पंजाब और हरियाणा में रेलवे ट्रैक उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस ईमेल में 24 अप्रैल को अंबाला से दिल्ली तक रेल लाइनों पर धमाके की बात कही गई थी। पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा और फिरोजपुर जैसे शहरों का भी नाम था।

पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा के अनुसार, सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि यह केवल छोटा विस्फोट नहीं, बल्कि बड़े धमाके की कोशिश थी। मौके से एक सिम कार्ड और अन्य सबूत बरामद किए गए हैं। तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है और जीआरपी, आरपीएफ तथा अन्य केंद्रीय एजेंसियां भी इसमें शामिल हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल के पास से 2 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं, जिन पर यूपी और हरियाणा के नंबर दर्ज हैं। इन वाहनों की जांच की जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, वह शंभू-हरियाणा बॉर्डर के पास एक सुनसान इलाका बताया जा रहा है, जिससे जांच और चुनौतीपूर्ण हो गई है।

पंजाब में रेल लाइनों पर यह इस साल का दूसरा बड़ा विस्फोट है। इससे पहले 23 जनवरी को सरहिंद के खानपुर इलाके में ब्लास्ट हुआ था, जिसमें मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया था और लोको पायलट घायल हुआ था। इस नई घटना ने रेलवे सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुंबई के रेलवे स्टेशन उड़ा देंगे, पाकिस्तानी नंबर से आया फोन, नाम बताया इरफान

हिमखबर डेस्क मुंबई पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाने...

देवता गौहरी के आगमन पर राज्य स्तरीय पीपल मेला शुरू, ढालपुर मैदान में सजी दुकानें

हिमखबर डेस्क जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के मैदान में...

29 अप्रैल को मनाली की अटल टनल का घूमने का प्लान है तो छोड़ दीजिए…क्योंकि महामहिम आ रही हैं!

हिमखबर डेस्क राष्ट्रपति द्रोपर्दी मुर्मू पांच दिन के हिमाचल प्रदेश...