नन्ही उम्र, बड़ी उड़ान: कांगड़ा के सलियाणा की आश्वी धीमान को भारत सेवा पुरस्कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के सलियाणा गांव की आश्वी धीमान ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मात्र 8 वर्ष की आयु में आश्वी को भारत सेवा पुरस्कार एक्सक्लूसिव कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कला, अभिनय और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

आश्वी धीमान एक यंग आर्टिस्ट, टीवी एक्ट्रेस और मॉडल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं। इतनी कम उम्र में उन्होंने 175 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किए हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इसके साथ ही उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की प्रतिष्ठित पुस्तकों में भी दर्ज हो चुका है।

आश्वी ने विभिन्न मंचों के माध्यम से हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य किया है और अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीता है। उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास उन्हें अन्य बच्चों से अलग पहचान दिला रहे हैं। यह सम्मान न केवल आश्वी के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

उपायुक्त ने किया फील्ड ट्रेनरों की तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

जनगणना के दौरान हो डाटा का सही एकत्रीकरण एवं...

डॉ. ओपी शर्मा का सम्मान

हिमखबर डेस्क हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल को...

चंबा के कसाकड़ा में नाबालिग के साथ दुराचार, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

चम्बा - भूषण गुरुंग कसाकड़ा मोहल्ले में युवक ने किराए...