देव प्राण प्रतिष्ठा समारोह में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला की गई है जान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के चिडग़ांव थाना अंतर्गत कुलगांव में देवता के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान हुई हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना बीती आधी रात करीब 12:45 बजे चिड़गांव थाना क्षेत्र में हुई थी, जब जश्न के बीच चली गोली से 26 वर्षीय महिला रितिका की मौत हो गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया।

जानकारी अनुसार, समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और पारंपरिक नृत्य व उत्सव का माहौल बना हुआ था। इसी दौरान खुशी जताने के लिए की गई फायरिंग एक हादसे में बदल गई और गोली रितिका को जा लगी। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। इस मामले में थाना चिड़गांव में एफआईआर दर्ज की गई थी और पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह के बोल

शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने आरोपी को हिरासत में लेने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नन्ही उम्र, बड़ी उड़ान: कांगड़ा के सलियाणा की आश्वी धीमान को भारत सेवा पुरस्कार

हिमखबर डेस्क जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के सलियाणा गांव की आश्वी...

30 जून तक भर्ती होंगे टीचर, हिमाचल सरकार के निर्देश, सीबीएसई स्कूलों में स्टाफ भरने की डेडलाइन तय

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सीबीएसई स्कूलों...

नशे के खिलाफ बड़ी पहल: टांडा में डी-एडिक्शन सेंटर की तैयारी, एम्स दिल्ली से सहयोग

हिमखबर डेस्क आधे हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य का जिम्मा संभालने...

चंबा में चलती बस की ब्रेक हुई फेल, बस में सवार थे 50 से ज्यादा लोग

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में...