शादी से लौट रहे युवकों की कार 100 मीटर खाई में गिरी, छोटे भाई की मौत, बड़े भाई समेत 2 महिलाएं घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शादी से से लौट रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके से घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, हादसे के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, पंडोह में शिवाबादर सड़क के पास यह घटना पेश आई। ऊपर तीखे मोड़ों से गाड़ी गिरी और नीचे पंडोह डैम के पास पहुंच गई। कार में चार लोग सवार थे, जिनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं। हादसा इतना भयानक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि सभी सवार गाड़ी के डेम तक पहुंचने से पहले ही पहाड़ी के बीच में गिर गए। हादसे में 32 वर्षीय अंकुश गुप्ता उर्फ पुत्र नरेश कुमार निवासी सुराही खड्ड की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और दो अन्य महिलाएं घायल हैं।

अंकुश और उसका भाई 43 वर्षीय जतिन गुप्ता उर्फ तनू शादी समारोह से कार से लौट रहे थे और इस दौरान पंडोह बांध से पास 43 वर्षीय संती देवी हटोण, 51 वर्षीय सेवकी देवी हटोण ने उनसे लिफ्ट ली हालांकि, कुछ दूरी पर ही कार हादसे का शिकार हो। अस्पताल में डॉक्टरों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया और तीन घायलों का इलाज चल रहा है।

एसपी मंडी विनोद कुमार के बोल

एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कार का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ है। पंडोह पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...